Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में रिटायर्ड दंपत्ति के घर 40 लाख की चोरी:सूने घर को बनाया निशाना, होली मनाने बेटी के घर लखनऊ गए थे

    2 hours ago

    1

    0

    रावतपुर थानाक्षेत्र के काकादेव एम ब्लॉक में रिटायर्ड दंपत्ति के सूने पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत 40 लाख का माल पार कर दिया। शनिवार शाम लखनऊ से लौट दंपत्ति को घर के टूटे पड़े ताले और बिखरा सामान मिला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर इलाके के सीसीटीवी खंगाले शुरू किए। 27 मार्च को लखनऊ गए थे एम ब्लॉक काकादेव निवासी रघुवीर सिंह (80) कृषि विभाग में लेखा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी माया (70) के साथ घर में रहते हैं। उनकी पत्नी भी कानपुर कोर्ट से बाबू के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। दंपत्ति की पांच बेटियां हैं, जो सभी सरकारी नौकरी करती हैं और उनकी शादी हो चुकी है। रघुवीर सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ 27 मार्च को होली मनाने के लिए अपनी बेटी ज्योति के घर लखनऊ गए थे। शनिवार को जब वह पत्नी के साथ वापस अपने घर कानपुर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व अन्य स्थानों की जांच करने पर करीब चार लाख रुपए की नकदी और लगभग 36 लाख रुपए कीमत के जेवर गायब मिले, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी की चेक किया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट:पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    जमीन के लालच में परिवार को एक माह किया कैद:फेसबुक के जरिए परिजनों को दी जानकारी, पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से कराया आजाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment