Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल:तीन छात्रों को किया गया रस्टिकेट, कुलपति बोले- परीक्षा की सुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    18 hours ago

    2

    0

    आज़मगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच नकल पर सख्ती तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को कई परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया, जहां नकल के कई मामले सामने आए। डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शफीउज्जमा और डॉ. सुरेंद्र पाण्डेय की नोडल टीम ने श्री रामदवर पाण्डेय महाविद्यालय, लारादपुर (ओरिल) में द्वितीय पाली की बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान एक ही कमरे में तीन छात्राओं को ‘श्योर सीरीज’ के सहारे नकल करते पकड़ा। टीम ने इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी। निरीक्षण के दौरान टीम को कमरे के बाहर से भी उसी विषय और प्रश्नपत्र से संबंधित चार ‘श्योर सीरीज’ मिलीं, जिन्हें सीलबंद कर विश्वविद्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा तृतीय पाली में मां बबुना महाविद्यालय, बरदह में निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल के संकेत मिले। जिसकी रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय को भेजी गई। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी परीक्षा के दौरान फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल की शिकायत दर्ज कराई गई। नकल पर सख्त रुख कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पवित्रता से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी महाविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नकल करने वाले तीन छात्रों को रस्टीकेट कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने बदलाव के लिए चुना भाजपा का साथ:मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन बोले- मुस्लिम महिलाओं के वोट ने बदली बंगाल की सत्ता
    Next Article
    कानपुर देहात में 4 बाल श्रमिक रेस्क्यू:गुलाटी ब्रिक फील्ड और राठौर होटल से मुक्त कराए गए बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment