Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में साथी ने चाकू से हमला किया, मौत:आपस में बातचीत के दौरान चाकू चलाया, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ एक युवक ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। उसे खून से लथपथ देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकसिक्ठी इस्लामपुरा की है। बातचीत के दौरान आपस में हुआ था विवाद कसिक्ठी इस्लामपुरा निवासी हस्सान अहमद अपने साथी इरफान के साथ घर के सामने बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में हिंसक झपड़ हो गई। आरोप है कि इरफान ने अचानक चाकू निकालकर हस्सान पर हमला कर दिया। घटना के बाद हस्सान की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता नौशाद ने देखा कि आरोपी घायल हस्सान को घसीट रहा था। परिजनों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान हस्सान ने दम तोड़ दिया। हस्सान अहमद पेशे से बुनकर था। रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में पूछताछ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर ने बताया कि मुकदमा दर्क कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में निकाली गई जलवायु संरक्षण चेतना यात्रा:लोगों को जागरूक कर जलवायु संरक्षण का दिलाया गया संकल्प
    Next Article
    रहमान डकैत का रोल 3 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट:कास्टिंग डायरेक्टर बोले- मल्टीस्टारर फिल्म बताकर किया इनकार, फिर अक्षय खन्ना हुए फाइनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment