Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क हादसे में 2 की मौत:स्कूली बस और बाइक की टक्कर, 1 घायल; हॉस्पिटल में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में बेटे के लिए लड़की देखकर लौट रहे एक युवक और उसके रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा शनिवार शाम मैग्ना बाजार के पास डेहरी मोड़ पर हुआ, जब तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भूखाली गांव निवासी रामपत (48) पुत्र रामकिशोर और उनके रिश्तेदार जौनपुर के खुटहन गांव निवासी आयुष कुमार (18) और राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान रामपत और आयुष कुमार की मौत हो गई, जबकि राजू कुमार का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर आजमगढ़ की पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों में मचा कोहराम हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSA के निरीक्षण में खुली पोल:प्राथमिक विद्यालयों में आधे से अधिक शिक्षक मिले गायब, अधिकारियों का नहीं है डर
    Next Article
    सीएसजेएमयू में साइबर सुरक्षा सम्मेलन संपन्न:ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, विशेषज्ञों ने दिए विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment