Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:अंबेडकर नगर के किछौछा शरीफ दरगाह से दर्शन कर लौट रहे थे, ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी

    6 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर डीपीएस स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि उसके पति, बेटी, मां और बहन सहित अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाराणसी से आजमगढ़ जा रहा था परिवार वाराणसी जनपद के मीरापुर बसही निवासी जय साहनी अपने परिवार के साथ अंबेडकर नगर के किछौछा शीरफ दरगाह गए थे। वहां दर्शन के बाद वह ऑटो रिक्शा से वापस वाराणसी जा रहे थे। चेवार पूरब गांव के पास से गुजरते समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक बड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी टिकरगढ़ लालगंज पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में जय साहनी की पत्नी सुष्मिता (31) और उसके 4 साल के बेटे कल्लू ने दम तोड़ दिया। जबकि जय साहनी, उसका बेटी तीन साल की बेटी परी घायल हो गई। सास सुख्खा देवी और साली सुशीला भी घायल हो गईं। इन सभी को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। इस मामले में मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे घटना में शामिल ट्रक को जल्द से जल्द ट्रैक किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में कब्रिस्तान की जमीन से हटा अवैध कब्जा:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण को ढहाया, तीन घंटे चली कार्रवाई
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया:अभिषेक का शतक; कैपिटल्स ने निसांका का विकेट गंवाया, स्कोर 45/1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment