Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शंकराचार्य के मुकदमे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन, लोकतंत्र का गला घोटने चाहती है सरकार

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शंकराचार्य के ऊपर हो रही कानूनी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन जिले के डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। इस पत्र के माध्यम से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र पारदर्शी तरीके से जांच करने की मांग की गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना का कहना है कि जिस तरह से हिंदू हित रक्षक सनातन के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी के ऊपर पॉक्सो के मुकदमे दर्ज कराई जा रहे हैं। उस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। सरकार सनातन पर प्रहार करने का काम कर रही है। इससे सभी भारतवासी दुखी हैं। लोकतंत्र का गला घोटने चाहती है सरकार कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना का कहना है कि यह सरकार लोकतंत्र का गला घोटने चाहती है इसके साथ ही जनता की आवाज को भी दबाना चाहती हैं। जिला अध्यक्ष का कहना है कि इस पूरे मामले में जो शिकायत करता है वह आपराधिक पृष्ठभूमि का आदमी है और उसके एक दो ऑडियो सामने भी आ चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार का जो रवैया है। उसे सभी लोग नाराज हैं। ऐसे में हम लोगों की मांग है कि शंकराचार्य पर जो मुकदमे हैं इसकी निष्पक्ष जांच हो। शंकराचार्य सनातन के संरक्षक हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर:बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील
    Next Article
    गैर-इरादतन हत्या में मां-बेटे समेत 8 को 10-10 साल कैद:नवाबगंज में 3 फीट के रास्ते को लेकर हुआ था झगड़ा, कुल्हाड़ी से मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment