Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में अटेंडेंटस के नाम पर वसूली:कानपुर में छात्रों ने हंगामा किया, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों से अटेंडेंस फाइन के नाम पर वसूली का आरोप है। हाल ही में महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज और अब बुधवार को प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में हंगामा हुए। इस दौरान 90 प्रतिशत अनिवार्य अटेंडेंस और कम अटेंडेंस होने पर जुर्माना वसूले का मामला सामने आया। छात्रों का कहना है कि 90 प्रतिशत से कम अटेंडेंस होने पर उनसे फाइन लिया जाता है। दोनों संस्थानों में विवाद अलग-अलग कारणों से शुरू हुए, लेकिन लास्ट मामला अटेंडेंस और फाइन पर आकर टिक गया। महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के देर से आने पर मारपीट और पीएसआईटी में जेसीबी से टक्कर के बाद एक छात्र की मौत के मामले को लकेर हंगामा हुआ। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के नियमों के अनुसार 75 प्रतिशत अनिवार्य अटेंडेंस को ही मान्य किया जाए। मनमाने नियम बनाकर धन उगाही बंद की जाए। पढ़िए रिपोर्ट… पीएसआईटी कैंपस में छात्रों ने तोड़फोड़ की पीएसआईटी कैंपस में छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की। गुस्साए छात्रों ने अपनी मांगें रखी व धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा। पुलिस पर छात्रों को पीटने का भी आरोप है। हंगामे में कई छात्र घायल भी हुए पीएसआईटी में हंगामे के दौरान छात्रों ने बताया- संस्थान में 90 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य है। इससे कम होने पर उनसे फाइन लिया जाता है। छात्रों ने हंगामें के दौरान अनिवार्य अटेंडेंस को 75 प्रतिशत करने की मांग की गई, जिसको संस्थान ने मान लिया है। इसके अलावा संस्थान में हुई घटना में किसी छात्र पर कार्रवाई न होने की बात भी संस्थान ने कही है। छात्र अर्पित सिंह यादव ने 90 प्रतिशत से कम अटेंडेंस होने पर फाइन लिए जाने की बात कही। कहा कि हमारा मेडिकल भी अमान्य कर दिया जाता है। प्रोटेस्ट के बाद 80 प्रतिशत पर हुए राजी महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में 9 फरवरी को हुए हंगामे में छात्रों ने बताया कि 90 प्रतिशत अटेंडेंस पूरी न होने पर उनसे फाइन लिया जाता है। एक साल की पढ़ाई में छात्रों से संस्थान 20 हजार रुपए तक फाइन वसूल लेता है। फाइन न भरने पर शैक्षिक दस्तावेज व कोर्स पूरा होने के बाद एनओसी समेत कई परेशानियां होती हैं। बताया कि यह फाइन कैश में जमा होता है। हालांकि हंगामे के बाद फिलहाल अनिवार्य अटेंडेंस को 80 प्रतिशत कर दिया गया है। धन उगाही की आ रहीं शिकायतें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कानपुर प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि अटेंडेंस के नाम पर निजी संस्थानों में छात्रों से धन उगाही की शिकायतें मिल रही हैं। बीते दिनों में केआईटी, महाराणा प्रताप और पीएसआईटी से शिकायतें आई हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी मांग है कि यूजीसी के नियमों के अनुसार 75 प्रतिशत अनिवार्य अटेंडेंस को ही सभी संस्थानों में मान्य किया जाए। अपनी मनमर्जी से नियम बनाकर छात्रों से हो रही धन उगाही को तत्काल रोका जाए। यूजीसी व एआईसीटीई के अनुसार 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य यूजीसी व एआईसीटीई के दिशानिर्देशों के अनुसार निजी और सरकारी दोनों संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य है। यह नियम सभी लेक्चर, प्रैक्टिकल और ट्यूटोरियल पर लागू होता है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर छात्र को परीक्षा से रोका जा सकता है फाइन नहीं लिया जाता अटेंडेंस कम होने पर फाइन लेने के मामले में पीएसआईटी के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि अनिवार्य अटेंडेंस को 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले भी फाइन नहीं लिया जाता था। सिक्योरिटी डिपाजिट लिया जाता था जो कि अगले सेमेस्टर में वापस हो जाता था। 95 प्रतिशत से अधिक अटेंडेंस वाले छात्रों को संस्थान पैसा देता है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा:लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, कानपुर में छात्र की मौत के बाद हंगामा-तोड़फोड़ कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह 10 बजे छात्रों ने हंगामा शुरू किया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी। मौके पर सचेंडी, पनकी, अरमापुर, कल्याणपुर सहित 7-8 थानों की फोर्स, PAC पहुंची। दोपहर 1 बजे बवाल बढ़ गया। पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां मारी। कई छात्र गिरकर घायल हो गए। बवाल के बाद छात्रों की सारी मांगे मान ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृतकों का निजी संस्थान ने किया अंतिम संस्कार:परिजन बोले- नहीं मिली सरकारी मदद, मोबाइल-रुपये भी नहीं लौटाए; बस पलटने से गई थी जान
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री कानपुर को खोदकर सिंगापुर बनाएंगे, 29 लाख का खोया-सोयाबीन तेल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment