Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह छाया कोहरा:323 के पार हुई AQI रातें हुई सर्द, 14 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    दीपावली के बाद से आजमगढ़ की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। यही कारण है। इसका असर जिले के कई इलाकों में दिखा भी और जिसके कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई है। शुक्रवार को आजमगढ़ की AQI 323 के पार पहुंच गई। दीपावली के बाद से लगातार जिले का एक्यूआई लेवल 300 के पर ही रहा है जो की गंभीर कैटेगरी में माना जा रहा है। गुरुवार को सुबह पड़े घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालमें भर्ती कराया गया था। जिले में जिस तरह से हवा की गुणवत्ता गड़बड़ाई है।निश्चित रूप से इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ेगा और उन मरीजों पर पड़ेगा जो सांस के रोगी हैं। हालांकि जिले का तापमान सोमवार को भी गिर गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा आजमगढ़ में दीपावली की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। लगभग 8:30 बजे तक सुबह कोहरा रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वही दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता पर पड़ा जो की काफी खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि दीपावली में हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रहेगा इसके बाद सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले की नई टीम घोषित:जिला उत्तर में रविंद्र संतु, करूणा सिंह और ममता कुमारी को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    युवक के अपहरण में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:बदायूं में 12 घंटे में पुलिस ने किया था बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment