Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Government ने पुनर्गठित कीं 5 भाषा अकादमियां, Kapil Mishra बने अध्यक्ष

    4 hours from now

    1

    0

    दिल्ली सरकार ने राजधानी की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच भाषा अकादमियों की संचालन परिषदों का पुनर्गठन किया है और पांच उपाध्यक्षों सहित 101 सदस्यों की नियुक्ति की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पुनर्गठन के तहत हिंदी, संस्कृत, गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी, मैथिली-भोजपुरी और पंजाबी अकादमियां शामिल हैं। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा को पांचों परिषदों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बयान में कहा गया है कि मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तारीख से दो साल का होगा। हालांकि, पदेन सदस्य इस कार्यकाल संबंधी प्रावधान के दायरे में नहीं आएंगे। हिंदी अकादमी में 20 सदस्य होंगे, जिनमें उपाध्यक्ष अनिल अग्रवंशी, 15 मनोनीत सदस्य, दो पदेन सदस्य और एक सदस्य सचिव शामिल हैं।बयान के मुताबिक, संस्कृत अकादमी में 18 सदस्य होंगे, जिनमें प्रोफेसर यशवीर सिंह उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी में 17 सदस्य होंगे और डॉ. धीरज जोशी को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मैथिली-भोजपुरी अकादमी में 22 सदस्य होंगे, जिनमें बिपिन बिहारी उपाध्यक्ष होंगे।वहीं, पंजाबी अकादमी में 24 सदस्य होंगे और सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (वित्त) और सचिव (कला, संस्कृति एवं भाषा) पांचों अकादमियों के पदेन सदस्य होंगे। संबंधित अकादमियों के सचिव सदस्य सचिव के रूप में काम करेंगे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवनियुक्त उपाध्यक्षों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली भारत की विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों का संगम है। गुप्ता ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से राजधानी की सांस्कृतिक पहचान समृद्ध होगी, इसकी विरासत का दायरा बढ़ेगा और युवा पीढ़ी का अपनी भाषाओं, साहित्य तथा सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव मजबूत होगा। मिश्रा ने कहा कि पुनर्गठित परिषदों में विद्वानों, विशेषज्ञों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है।वे दिल्ली की भाषाई विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन और अकादमियों की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप क्यों पहुंचे चीन? शी जिनपिंग खुद रिसीव करने गए एयरपोर्ट, दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले
    Next Article
    जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे Azam Khan ने भरी हुंकार, कहा- आगामी यूपी चुनाव महज चुनाव नहीं, बल्कि 'इंकलाब' होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment