Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में श्रीराणी सती की निकाली गई निशान यात्रा:25 फरवरी को खाटू श्याम को रवाना होंगे भक्त, बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया प्रतिभाग

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा जहां से गुजरी लोगों को फागुन का एहसास कराया। भक्त मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। महिलाएं भी पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर श्याम प्रभु की भ​क्ति से सरोबार झूम रही थी। वहीं गाड़ी पर सजाई गई खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सभी का मन मोह रही थी। निशान यात्रा से पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्याम प्रभु का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद उनकी झांकी को गाड़ी पर सजाया गया। निशान पूजन के बाद निकली यात्रा सब्जी मंडी चौराहे से पुरानी कोतवाली पहुंची। यहां पर लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने जलपान किया इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। आसिफगंज पहुंचने पर महावीर मिष्ठान भंडार के सामने भी यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। आसिफगंज से मुख्य चौक होते हुए यात्रा मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डेन पहुंची और निशान को यहां सुर​क्षित रखा गया। 25 फरवरी को खाटू श्याम के लिए होगी रवाना 25 फरवरी को श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल के लोग इसे लेकर खाटू श्याम को रवाना होंगे। इसके बाद लोग अबीर और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जो भी परिचित मिला बिना रंगे आगे नहीं जा पाया। पुरुषों के साथ ही निशान यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। श्याम प्रभु के गीतों पर पूरे रास्ते श्रद्धालु नाचते झूमते मंजिल की ओर से बढ़ते रहे। गाड़ी पर सजी झांकी को देख हर आने जाने वाले निहाल हो रहे थे। श्याम प्रभु के सामने माथा टेककर ही लोग आगे बढ़े। इस मौके पर भोला जालान, गौरव अग्रवाल, अशोक रूंगटा, अशोक शर्मा, विनय रूंगटा, पारूल रूंगटा, परितोष रूंगटा, अमित अग्रवााल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, दीपक खंडेलिया, शो​भित अडूकिया, दीपक अडूकिया, अंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कारागार में बंद बंदी की जेल में मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया देर रात तक हंगामा, हत्या किए जाने का लगाया आरोप
    Next Article
    Super 8 Points Table: टीम इंडिया की हार के बाद कैसी है अंक तालिका, क्या है दोनों ग्रुपों का हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment