Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump की Netflix को सीधी चेतावनी, Susan Rice को हटाओ वरना होगा बड़ा Action!

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने नेटफ्लिक्स से अपनी बोर्ड मेंबर सुसान राइस को तुरंत नौकरी से निकालने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।विवाद की असली वजहसुसान राइस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन कंपनियों और संगठनों को चेतावनी दी थी जो ट्रंप के प्रति वफादारी दिखा रहे हैं। राइस ने कहा कि जो कॉर्पोरेशन, न्यूज चैनल और लॉ फर्में ट्रंप के सामने 'घुटने टेक रहे हैं', उन्हें आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता वापसी पर जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर इन कंपनियों को लगता है कि डेमोक्रेट्स पुराने नियमों से चलेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। इसे भी पढ़ें: टैरिफ लगाना है तो संविधान का पालन करें, भारतीय-अमेरिकी वकील Neal Katyal की Trump को चुनौतीकौन हैं सुसान राइस?सुसान राइस अमेरिका की एक प्रभावशाली नेता रही हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रह चुकी हैं। उन्होंने जो बाइडेन के प्रशासन में भी काम किया है और 2023 में वे दोबारा नेटफ्लिक्स के बोर्ड में शामिल हुईं। इसे भी पढ़ें: Super Bomb तूफान का America पर Attack, एयर इंडिया ने New York की सभी उड़ानें कीं रद्दट्रंप की धमकीट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह साफ नहीं किया है कि नेटफ्लिक्स को क्या सजा दी जाएगी। हालांकि, उनके प्रशासन के अधिकारी पहले भी कुछ नेटवर्क्स के ब्रॉडकास्ट लाइसेंस छीनने की धमकी दे चुके हैं। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब नेटफ्लिक्स एक बड़ी बिजनेस डील (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की रेस) में शामिल है। फिलहाल नेटफ्लिक्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ट्रंप की इस धमकी ने अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SL vs ENG T20 WC Super-8 Match Live Score Updates: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई, इंग्लैंड को मिली तीसरी सफलता
    Next Article
    IND vs SA T20 WC: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पानी में धुला, आज भारत- साउथ अफ्रीका मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? समझिए पॉइंट टेबल का गणित

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment