Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में तमंचा दिखाकर व्यक्ति से लूट:होटल से खाना खाकर घर जा रहा था, रास्ते में रोककर फोन और मोबाइल छीना

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में असलहे के दम पर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित मोहम्मद सलमान ने आरोप लगाया है कि एक दिन पूर्व में अपने गांव के दोस्त दिलशाद और सद्दाम के साथ बिलरियागंज के होटल में खाना खाने के लिए आया था। खाना खाकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गोरिया बाजार के पास जयसवाल आयरन स्टोर के सामने से आ रही गाड़ी से हम लोगों को रोका गया जब हम लोग रुके तो गाड़ी से चार लोग थे। उन चारों व्यक्तियों में ऐसे एक व्यक्ति द्वारा तमंचा सटा दिया गया और मेरा ₹2500 और सभी के मोबाइल फोन लूट लिए गए। इसके साथ ही इस बात की भी धमकी दी गई कि यदि कहीं शिकायत करोगे तो जान से मार दिए जाओगे इसके बाद पीड़ित काफी डर गए। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में भी लिख दिया गंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में खेत पर अचेत हालत में मिला किसान:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, जहर खाने की आशंका
    Next Article
    महराजगंज में स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत:नौ घायल, बाबा धाम से लौटते समय धर्मपुर नहर पुल के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment