Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में खेत पर अचेत हालत में मिला किसान:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, जहर खाने की आशंका

    1 hour ago

    2

    0

    जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं जहर खाकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम इकौना निवासी छोटे निषाद (45 वर्ष) पुत्र रामलाल सोमवार को अपने खेत पर रखवाली करने के लिए गए थे। लेकिन दोपहर में जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। पहले उनके 17 वर्षीय पुत्र ने खेत पर जाकर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद बड़े पुत्र ने खेत पर जाकर देखा तो छोटे निषाद अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल हमीरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे, लेकिन नौबस्ता पहुंचते ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक किसान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके परिवार में तीन पुत्र सर्वेश, नितिन, विपिन और एक पुत्री है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस, सीओ कालपी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि किसान की कैसे मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरिद्वार रेलवे स्टेशन में बच्ची से रेप की कोशिश:लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान; मध्य प्रदेश का परिवार गंगा स्नान करने आया था
    Next Article
    आजमगढ़ में तमंचा दिखाकर व्यक्ति से लूट:होटल से खाना खाकर घर जा रहा था, रास्ते में रोककर फोन और मोबाइल छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment