Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 39°C:तेज धूप निकली, गर्म हवा बह रही, 29 जून को बारिश के आसार

    1 day ago

    2

    0

    आजमगढ़ में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से निकल रही चटक धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के प्रदेश में सक्रिय होने के संकेत दिए हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 शहरों में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 32 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री के साथ मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर रखी है। प्रशासन ने अपील की है कि यदि बहुत जरूरी काम न हो तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही अधिक से अधिक पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। मौसम बदलने पर भी सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने कहा है कि मानसून के आगमन के दौरान तेज हवा और आंधी चल सकती है। ऐसे में लोग पेड़ों, कमजोर दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। 48 घंटे बाद मिल सकती है राहत लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अब लोगों की नजर मानसून पर टिकी है। मौसम विभाग का दावा है कि अगले 48 घंटे में मानसून की दस्तक के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस कर्मी तैनात:ग्रेटर नोएडा और नोएडा में करीब छह घंटे रहेंगे, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी
    Next Article
    हमीरपुर में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:दो बकरियां भी मरीं, रातभर तलाश के बाद खेत में मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment