Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:दो बकरियां भी मरीं, रातभर तलाश के बाद खेत में मिला शव

    1 day ago

    1

    0

    हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे में किसान की दो बकरियां भी बिजली की चपेट में आकर मर गईं। किसान शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को लेकर खेत गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घंटों खोजबीन के बाद शनिवार तड़के खेत में नीम के पेड़ के नीचे उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव की है। यहां रहने वाले 59 वर्षीय इंदल कुशवाहा शुक्रवार सुबह अपनी भैंस और बकरियों को लेकर खेत की ओर गए थे। शाम के समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी थी। परिवार के लोग रात तक उनके घर नहीं लौटने पर चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे से शुरू हुई खोजबीन के दौरान शनिवार तड़के करीब ढाई बजे उनका बेटा आनंद कुमार खेत पहुंचा, जहां नीम के पेड़ के नीचे पिता का शव पड़ा मिला। शव के पास ही उनकी दो बकरियां भी मृत अवस्था में पड़ी थीं। मृतक के बेटे आनंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तेज बारिश होने लगी थी। बारिश से बचने के लिए उनके पिता नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से पास में मौजूद दो बकरियों की भी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे खेत में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो इंदल कुशवाहा का शव हरिया श्रीवास के खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला। शव के पास दो बकरियां भी मृत पाई गईं। प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने से मौत का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 39°C:तेज धूप निकली, गर्म हवा बह रही, 29 जून को बारिश के आसार
    Next Article
    मुरादाबाद में DM आवास पर प्रदर्शन:बिजली कटौती से परेशान लोग इकट्ठा होकर डीएम बंगले पर पहुंचे, नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment