Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में विधायक समर्थक पर मुकदमा:अस्पताल में घुसकर पिस्टल निकालकर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के आराजीबाग स्थित सलमानी हॉस्पिटल में मरीज देखने पहुंचे आजमगढ़ के गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद के समर्थक पर आईसीयू के कर्मचारी सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सूरज मौर्य ने आरोप लगाया कि मैं अस्पताल में नर्सिंग का काम करता हूं। 19 मार्च को सलमानी हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड के बेड नंबर 6 पर मरीज रामनेत यादव की देखरेख कर रहा था। इस दौरान विधायक नफीस अहमद मरीज को देखने आए उनसे बात करने लगे। कुछ समय बाद हमने कहा कि आप बात कर चुके हैं और बाहर जाइए। इस बात से सपा विधायक नाराज हो गए और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति जिसका नाम गुफरान था उसने मुझे कहा कि तुम कौन होते हो बाहर करने वाले इतना कहते हुए अपने कमर में लगी हुई पिस्तौल निकाल कर मेरी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से मेरा गला भी दबा दिया इसके बाद पिटाई भी की। जब लोग इकट्ठा होने लगे तो गाली गलौज और जांच से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज भी आ गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण लेकर कंट्रोल रूम स्थापित:जिला पूर्ति कार्यालय कंट्रोल रूम में लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी
    Next Article
    कामाख्या धाम महोत्सव आज से शुरू, 251 कन्याओं का विवाह:सात दिवसीय आयोजन में भजन गायक और अभिनेता देंगे प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment