Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kendriya Vidyalaya Admission: Class 1 के लिए Online Registration शुरू, जानें Step-by-Step पूरी प्रक्रिया

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 2026-27 के लिए एडमिशन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू कर दिए हैं। इस बार क्लास 1 के फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। वहीं इससे छोटी क्लासेस (किंडरगार्डन/बालवाटिका) के लिए कुछ अलग नियम रखे गए हैं। देशभर में 1200 से ज्यादा केवी स्कूल हैं, अच्छी पढ़ाई और कम फीस की वजह से यहां एडमिशन के लिए काफी ज्यादा भीड़ रहती है। इसीलिए पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले बच्चे की उम्र और कैटेगरी की जानकारी अच्छे से चेक कर लें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर मिल जाएगी।कब तक चलेंगे रजिस्ट्रेशन?केंद्रीय विद्यालय के शेड्यूल के मुताबिक, क्लास 1 के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेगा। इसके बाद पहली लिस्ट 8 अप्रैल 2026 के आसपास आ सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in का ही इस्तेमाल करें और किसी भी गलत लिंक से बचें। इसे भी पढ़ें: RSS Chief मोहन भागवत ने Nagpur से दिया शांति का मंत्र, कहा- दुनिया को संघर्ष नहीं, सौहार्द चाहिएरजिस्ट्रेशन उम्र की शर्तें क्या हैं?उम्र के हिसाब से क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 साल के बीच होनी चाहिए। बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 साल और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 साल की उम्र तय की गई है। अगर बच्चे का जन्म 1 अप्रैल को हुआ है, तो उसे उम्र में थोड़ी छूट मिलती है।जरूरी डॉक्यूमेंट्सएडमिशन के समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे, जैसे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ (आधार कार्ड या बिजली बिल) और कैटेगरी सर्टिफिकेट। अगर पैरेंट्स सरकारी नौकरी में हैं, तो उन्हें पिछले 7 साल की नौकरी और ट्रांसफर की जानकारी भी देनी होगी।सीट और कोटा सिस्टम के बारे मेंकेंद्रीय विद्यालय में एडमिशन सिर्फ नंबर के आधार पर नहीं होता, बल्कि एक प्राथमिकता सिस्टम भी होता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस वालों के बच्चों को पहले मौका मिलता है। आरटीई के तहत 25% सीटें भी रिजर्व होती हैं। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए भी सीटें तय होती हैं। सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए भी अलग कोटा है। इसे भी पढ़ें: Delhi NCR Rain | दिल्ली-NCR में कुदरत का 'डबल अटैक'! झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरी राजधानी, IMD का 'येलो अलर्ट' जारीऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपनी डिटेल्स भरकर लॉगिन बनाना होगा और पूरा फॉर्म भरना होगा। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके अपने पास के तीन केवी स्कूल चुनने होंगे और फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर अपने पास रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु की सियासत का 'Remote Control' दिल्ली में? EPS के दौरे पर स्टालिन का बड़ा सवाल
    Next Article
    Congress से आए Pradyut Bordoloi को Dispur से टिकट, BJP के दिग्गज MLA Atul Bora का पत्ता कटा, मचा घमासान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment