Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:3 अप्रैल को विवाद होने पर चाकू मारा था, मुठभेड़ में पकड़ा गया

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। 3 अप्रैल की रात आरोपी ने एक युवक हस्सान की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित नौशाद अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी पुलिस की विवेचना के दौरान अभियुक्त इरफान का नाम सामने आया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ मुबारकपुर थाने की पुलिस देर रात दामोदरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल उपयुक्त की पहचान इरफान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आपसी विवाद के चलते चाकू मारा था। जिससे युवक की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गर्रा नदी में डूबे युवक का शव बरामद:18 घंटे बाद दो किमी दूर धर्मपुर गांव के पास मिला, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    महाराजपुर से सतीश महाना या फिर करन महाना:सपा से फतेह बहादुर, कांग्रेस से संदीप शुक्ला या कनिष्क होंगे पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment