Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ मंडल में संचालित हो रही है 130 गैंग:हत्या, हत्या का प्रयास,लूटपाट और दहशत फैलाना मकसद, प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे गिरोह द्वारा विनीत राय हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने-अपने जिलों में सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की गैंगों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आजमगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले आजमगढ़ मऊ और बलिया में एक्टिव 130 गैंग को चिन्हित किया है। जिलों में एक्टिव से गैंग के सदस्य आम नागरिकों को परेशान करते हैं। इसके साथ ही मारपीट करने के साथ रंगदारी वसूलने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से रेल बनाकर अपना प्रचार प्रसार और दबंगई का वीडियो जारी करते हैं। इसके साथ रंगदारी वाले गाने बजाकर माफिया और अपराधियों की तरह भौकाल बनाते हैं। इन गिरोहों द्वारा अपराधों में हत्या हत्या का प्रयास लूटपाट मारपीट धमकी देना रंगदारी वसूलना अभय शस्त्र रखना सार्वजनिक स्थलों पर दहशत फैलाना जैसे अपराध को अंजाम देने के आरोप है। आजमगढ़ मंडल में चिह्नित किए गए 130 गैंग इस बारे में आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मंडल में 130 गैंग चिन्हित किए गए हैं। इनमें आजमगढ़ जिले में 76 गैंग है। जिम गैंग लीडर सदस्यों की संख्या 312 है और इन गैंग के विरुद्ध पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही मऊ जिले में 29 गैंग चिन्हित है। जिसमें गैंग लीडर सदस्यों की संख्या 149 है और यहां एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है जबकि 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बलिया जिले की बात की जाए तो चिन्हित गैंग की संख्या 25 है। इसके साथ ही गैंग लीडर सदस्यों की संख्या 259 है। जबकि 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं जबकि 16 को गिरफ्तार किया गया है। ऐसी में तीनों जिले में गैंग लीडर सदस्यों की संख्या 720 के विरुद्ध 20 मुकदमे दर्ज कर 35 गिरफ्तारी की गई है। प्रत्येक गैंगों की विस्तृत सदस्य सूची मोबाइल नंबर सोशल मीडिया आईडी कलेक्ट की गई है। इसके साथ ही थाना स्तर पर पिछले 5 वर्षों के डॉक्यूमेंट की समीक्षा कर पुराने मुकदमों को गैंग गतिविधियों से जोड़ा गया है। आजमगढ़ मंडल की पुलिस आम जन से अपील करती है कि किसी भी नागरिक को ऐसे किसी भी आपराधिक गैंग अथवा मनमाड किस्म के व्यक्तियों की सूचना मिले तो पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर और डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। व्हाट्सएप बॉट पर दी गई सूचना में किसी की भी पहचान उजागर नहीं होती है। जिसका मोबाइल नंबर 7839860411 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार:बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट बरामद
    Next Article
    रायबरेली में टीबी मुक्त भारत अभियान:संदीनागिन गांव में 100 दिवसीय सघन टीबी खोज कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment