Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार:बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सिकंदराबाद स्थित जैन इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी असली अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पहचान उजागर हो गई। पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच के समय सॉल्वर का चेहरा और आंखों की पहचान असली अभ्यर्थी से मेल नहीं खाई। इसी विसंगति के चलते केंद्र प्रशासन को संदेह हुआ और जांच में पूरा मामला सामने आ गया। देखें, 3 तस्वीरें… गिरफ्तार सॉल्वर की पहचान एटा निवासी अजीत के रूप में हुई है। वह अनिल कुमार नामक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सतर्कता के चलते आरोपी को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और ओएमआर शीट बरामद की गई है। पुलिस ने सॉल्वर अजीत और वास्तविक अभ्यर्थी अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेंटर की मौत मामले में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता ने दी तहरीर, मकान से सीसीटीवी का DVR गायब
    Next Article
    आजमगढ़ मंडल में संचालित हो रही है 130 गैंग:हत्या, हत्या का प्रयास,लूटपाट और दहशत फैलाना मकसद, प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment