Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ प्रयोगशाला का खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण:27 मार्च तक बिजली का कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश, अप्रैल से होगी नमूनों की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंची खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की आयुक्त रोशन जैकब ने नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला और कार्यालय का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला और कार्यालय भवन में वाह्य विद्युत संयोजन कार्य हेतु आयुक्त रोशन जैकब ने अधिशासी अभियंता वि‌द्युत वितरण खण्ड प्रथम को 27 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रयोगशाला में लैब इंडिया प्रा. लि. द्वारा लैब फर्नीचर का कार्य किया जा रहा है। संबंधित फर्म के प्रतिनिधि को 15 अप्रैल 2026 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में प्रयोगशाला संचालित होने के पश्चात खाद्य एवं औषधि के नमूनों का विश्लेषण किया जायेगा। बताते चले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडलों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रयोगशाला बनाई जा रही है इसी क्रम में आजमगढ़ में भी प्रयोगशाला बनकर तैयार है। बिजली के कनेक्शन और फर्नीचर का काम बाकी है जिसके बाद हैंडोवर होना है। जिले में प्रयोगशाला के बन जाने से अभी जिन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ और आगरा भेजना पड़ता है। ऐसे में जिले में ही जांच हो सकेगी। रिपोर्ट मिलने में होती थी देरी इस बारे में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सैंपल दूर भेजने में रिपोर्ट आने में काफी समय लगता था। ऐसे में जिले में प्रयोगशाला के निर्माण के बाद रिपोर्ट मिलने में आसानी होगी। और जल्द ही गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द विद्युतीकरण के साथ-साथ फर्नीचर का काम पूरा किया जाए जिससे प्रयोगशाला का संचालन किया जा सके। इस निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त (खाद्य) हरिशंकर सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ श्रवण कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त (औषधि), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-॥, आजमगढ़ सुशील कुमार मिश्र सहित कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता और बड़ी संख्या में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत:पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    बुलंदशहर में कल चांद दिखने पर 21 अप्रैल को ईद:ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी, बाजारों में रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment