Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत:पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे चालक गन्ने के नीचे दब गया। मृतक की पहचान शिवम (19) पुत्र गोधन लाल, निवासी ग्राम सिंधोरा बिंदुआ, थाना दियूरिया के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था। हादसा सड़ा चौकी के पास एक आरा मशीन के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और ट्राली में अधिक वजन होने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा पलटा। ट्रैक्टर पलटते ही उस पर लदा गन्ना शिवम के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से दब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद शिवम को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर ने 3 दोस्तों को रौंदा, 100 मीटर घसीटा:कानपुर में लाश रखकर 3 घंटे हंगामा, हाईवे पर 10Km लंबा जाम लगा
    Next Article
    आजमगढ़ प्रयोगशाला का खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण:27 मार्च तक बिजली का कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश, अप्रैल से होगी नमूनों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment