Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़- SDM के चेंबर में टकराए जाम, VIDEO:कंप्यूटर ऑपरेटर हटाया गया; SDM बोलीं- वीडियो कहीं और का है, जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) के चेंबर में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति शराब पीता नजर आ रहा है। टेबल पर पानी की बोतल के साथ नमकीन का पैकेट, ग्लास और सिगरेट भी दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान संविदा पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। मामले में मार्टिनगंज की SDM दिव्या सिकरवार ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया है। SD बोली- कहीं और का है वीडियो SDM दिव्या सिकरवार का कहना है कि वीडियो कहीं और का है। इसे मार्टिनगंज की तहसील दिखाई गई है। इलाके में बिजली की कटौती होती रहती है। ऐसे में किसी ने प्लानिंग के तहत वीडियो बनवाया है। हालांकि, जब उनसे कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। अंकित सिंह तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। ऑफिस और स्टेनो का भी काम देखते थे। वीडियो मामले में उनकी लापरवाही मानी गई। इसी आधार पर उन्हें हटाया गया है। तहसील के अन्य कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। SDM ने बताया कि मामले में 18 फरवरी को ही तहरीर दे दी गई थी। फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरणपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसवाले देखते रहे
    Next Article
    कुशीनगर में युवक का पिस्टल के साथ खतरनाक वीडियो:गोपालगढ़ में युवक ने किया हवाई फायरिंग, पिस्टल के साथ डांस करते दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment