Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में युवक का पिस्टल के साथ खतरनाक वीडियो:गोपालगढ़ में युवक ने किया हवाई फायरिंग, पिस्टल के साथ डांस करते दिखा

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव से एक युवक के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह पिस्टल को कॉक कर हाथ में लेकर डांस कर रहा है। इस दौरान उसके आसपास कई लोग मौजूद हैं और वीडियो किसी कमरे के भीतर का प्रतीत होता है। लोडेड असलहे के साथ इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। यह कृत्य न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि वहां मौजूद लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। कसया थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह वीडियो ठंड का है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वीडियो, असलहे की वैधता की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़- SDM के चेंबर में टकराए जाम, VIDEO:कंप्यूटर ऑपरेटर हटाया गया; SDM बोलीं- वीडियो कहीं और का है, जांच जारी
    Next Article
    बरेली रामलीला में सीता जन्म का मंचन:श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, 2 मार्च को राम बारात निकलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment