Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा, मोबाइल से डिलीट करवा दिया वीडियो

    1 hour ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो भी आया है जिसे रानी की सराय थाने की पुलिस ने डिलीट कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम का आरोप है कि शनिवार शाम कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम निवासी डुगडुगवां और अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वे घायल हो गए और आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि अमौड़ा के कुछ लोग उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस आए और हॉकी-डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर दुकान में रखे 47,600 रुपये लूटकर फरार हो गए। मो. सैफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी युगल में विवाद के बीच चली गोली, युवती घायल:कैंट के स्टार होटल में फायरिंग से हड़कंप, युवती को चेहरे-कमर में लगी गोली
    Next Article
    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी:100 यात्री सवार थे, 31 यात्री घायल; नोएडा से बिहार जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment