Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी युगल में विवाद के बीच चली गोली, युवती घायल:कैंट के स्टार होटल में फायरिंग से हड़कंप, युवती को चेहरे-कमर में लगी गोली

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के स्टार होटल में शुक्रवार दोपहर युवक-युवती के आपसी विवाद के बाद गोलियां चलीं। होटल के कमरे में दो-तीन राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। बंद कमरे के अंदर दोनों में मारपीट के बाद युवक ने तमंचे से युवती पर गोली चला दी। एक गोली युवती के कमर में लगी। वहीं दूसरी गोली चेहरे-गर्दन के पास से गुजर गई। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहीं युवक को हिरासत में लिया गया है। कैंट थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित होटल वेस्ट इन (West Inn) में 11 अप्रैल की दोपहर सरेराह गोली चलने से हड़कंप मच गया। होटल के एक कमरे में ठहरे युवक-युवती के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चली, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घ टना के अगले दिन, 12 अप्रैल को पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सिंह हॉस्पिटल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक घायल युवती भर्ती हुई है। बताया गया कि वेस्ट इन में और ग़ाज़ीपुर की युवती औऱ एक युवक साथ रह रहे थे। उनके बीच हुए विवाद के बाद गोली चली। युवती का इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। तहरीर मिलते ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस द्वारा घटना से इनकार करने की खबरें भी आईं थीं। लेकिन बाद में साक्ष्यों और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मामले की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में BJP मेयर ने आशा भोसले को घोसले कहा:साथियों से पूछा- ये सिंगर ही थीं ना, फिर हंसने लगीं.... VIDEO
    Next Article
    आजमगढ़ टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा, मोबाइल से डिलीट करवा दिया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment