Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच मारपीट:लाठी-डंडे और रॉड से हमला, दोनों गुटों ने दर्ज कराई शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम का आरोप है कि वे कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम (निवासी डुगडुगवां) और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के बसीरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह का कहना है कि अमौड़ा के कुछ लोग उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस आए और हॉकी-डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर दुकान में रखे 47,600 रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मो. सैफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, तीन की मौत:फतेहपुर के कोरवा में हुआ हादसा; चार अन्य गंभीर घायल
    Next Article
    कानपुर प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत:परिवार घर ले जाना चाह रहा था, स्टाफ ने रोका, कुछ देर बाद मौत से भड़के परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment