Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा गोरखपुर का टेराकोटा गांव:औरंगाबाद का पर्यटन विकास कराएगी योगी सरकार; 1 करोड़ खर्च होगा

    2 hours ago

    1

    0

    टेराकोटा शिल्प के लिए प्रसिद्ध जिले के भटहट क्षेत्र का गांव औरंगाबाद पर्यटन के नक्शे पर भी खूब चमकेगा। पर्यटन विभाग इसे स्पेशल टूरिस्ट विलेज (विशेष पर्यटन गांव) के रूप में विकसित कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने टेराकोटा गांव औरंगाबाद के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई है। इस कार्ययोजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था, सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को दी गई है। टेराकोटा गांव में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 96.29 लाख रुपये में से पहली किस्त के रूप में 67 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। पर्यटन विकास की इस परियोजना में गेट कॉम्प्लेक्स, विद्युत कार्य और साइनेज के कार्य कराए जाएंगे। औरंगाबाद गांव के पर्यटन विकास से गोरखपुर के प्रसिद्ध टेराकोटा शिल्प की वैश्विक पटल पर ब्रांडिंग भी मजबूत होगी। गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प से बने उत्पादों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल कर इसे नई पहचान दिलाई है। सरकार का प्रोत्साहन मिलने से टेराकोटा उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री खुद कई मंचों से इसकी ब्रांडिंग कर चुके हैं। अब सरकार ने टेराकोटा शिल्प को पर्यटन के साथ जोड़कर इसे नई ऊंचाई पर पहुंचाने की तैयारी की है। इसके दृष्टिगत टेराकोटा शिल्प का मूल माने जाने वाले औरंगाबाद गांव को टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार की मंशा औरंगाबाद गांव को इस तरह विकसित करने की है जिससे पर्यटक यहां आकर टेराकोटा उत्पादों को अपने सामने बनता देख सकें। कई पर्यटक ओरिजिनल टेराकोटा उत्पादों को खरीदने की चाह रखते हैं, उनकी यह ख्वाहिश भी यहां आकर पूरी होगी। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि टेराकोटा गांव औरंगाबाद में पर्यटन विकास की परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा। पर्यटन विकास होने से टेराकोटा गांव में होमस्टे और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने बताए वो दो मुद्दे... जिनकी वजह से विफल हुई US-ईरान शांति वार्ता
    Next Article
    'स्मृति नाद' में मोदी को लेकर फैली भ्रांतियों का जिक्र:लखनऊ में टंडन की पुस्तक का विमोचन, राजनाथ बोले- सर्व धर्म समभाव का सिद्धांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment