Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर छात्राओं से छेड़छाड़:विरोध करने पर चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, घर से कर रहा था पीछा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग स्थित मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह दो छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहल्ले का युवक उसके पीछा करते हुए मेट्रो स्टेशन पहुंचा। विरोध करने पर चाकू निकालकर मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भीमनगर तीसरी गली निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे उनकी दोनों बेटियां आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन गई थीं। बड़ी बेटी अपनी सहेली को किताब देने के लिए ऊपर प्लेटफॉर्म की ओर चली गई, जबकि छोटी बेटी नीचे खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही कुलदीप कश्यप उर्फ बऊआ वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह घर से ही बेटियों का पीछा करते हुए मेट्रो स्टेशन तक आया था। नीचे खड़ी छोटी बेटी के पास खड़े होकर उसने अश्लील इशारे और गाली-गलौज शुरू कर दी। घबराकर छोटी बेटी ऊपर अपनी बहन के पास भागी तो आरोपी भी उसका पीछा करते हुए ऊपर पहुंच गया और पकड़ने की कोशिश की। तभी बड़ी बेटी और उसकी सहेली सामने आ गईं। आरोप है कि इस दौरान कुलदीप ने चाकू निकाल लिया और तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “सीधे अंदर कर दूंगा।” शोर-शराबा होने पर मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी गाली देते हुए वहां से फरार हो गया और जाते-जाते दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर आलमबाग का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति के गले में तार का फंदा, आंगन में पत्नी:फर्रुखाबाद में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, घर में बिखरा मिला सामान
    Next Article
    सहारनपुर से ATS ने रोहिंग्या को अरेस्ट किया:फर्जी आधार, पैन समेत कई दस्तावेज मिले, मीट की फैक्ट्रियों में कर रहा था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment