Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के गले में तार का फंदा, आंगन में पत्नी:फर्रुखाबाद में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, घर में बिखरा मिला सामान

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक वृद्ध दंपति के शव उनके ही घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिले। बुजुर्ग के गले में तार कसा हुआ मिला वहीं पत्नी फर्श पर पड़ी मिली। दरवाजा खुला होने पर दूध वाला पहुंचा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। शव देखकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। देखिए तस्वीरें... जानिए पूरा मामला... घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में 75 वर्षीय पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा देवी घर में अकेले रहते थे। दूधिया रोज की तरह दूध देने पहुंचा। उसने दरवाजा खुला देखा तो अंदर चला गया। कमरे में पुरुषोत्तम कौशल का शव बेड पर पड़ा था और उनके गले में बिजली के तार का फंदा लगा हुआ था। वहीं पुष्पा देवी का शव बेड से करीब पांच मीटर दूर आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। दूधिया के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला है, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सुबह झाड़ू लगाती दिखीं थीं पुष्पा, दोपहर में मिला शव वार्ड मेंबर पूनम के पति सचिन ने बताया कि वृद्ध दंपति घर में अकेले रहते थे। पुरुषोत्तम बीते करीब आठ वर्षों से लकवाग्रस्त थे और ज्यादातर समय बेड पर ही रहते थे। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुष्पा देवी को घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए देखा था। इसके बाद क्या हुआ, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सचिन के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कस्बे का दूधिया बृजेश दूध देने पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर जब वह अंदर गया तो दृश्य देखकर दंग रह गया। पुष्पा देवी का शव आंगन में फर्श पर पड़ा था, जबकि पुरुषोत्तम बेड पर पड़े थे और उनके गले में बिजली के तार का फंदा लगा था। एक बच्ची को लिया था गोद उन्होंने बताया कि दंपति की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसकी करीब आठ माह पहले जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शादी की गई थी। बेटी और दामाद के दिल्ली में रहने की जानकारी मिली है। मोहल्ले वालों के मुताबिक, जब पुरुषोत्तम स्वस्थ थे तो वे खरबूजा और तरबूज के बीज की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। लकवा मारने के बाद से वे बिस्तर पर ही थे। बेड के पास दीवार में बनी अलमारी खुली मिली और सामान नीचे बिखरा पड़ा था। दोनों अलमारियां खुली थीं और घर का सामान अस्त-व्यस्त हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच माह पहले तक घर में किराएदार रहते थे, लेकिन उसके बाद दंपति ने किसी को किराए पर नहीं रखा। मोहल्ले वालों के अनुसार, पुरुषोत्तम के बड़े भाई शंभू की लगभग 25 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उनका भतीजा राजेंद्र ही बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच सूचना मिलते ही क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में अपनी जनता पार्टी ने सौंपा ज्ञापन:यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग, छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर
    Next Article
    आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर छात्राओं से छेड़छाड़:विरोध करने पर चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, घर से कर रहा था पीछा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment