Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आलमबाग टर्मिनल ओवरलोड, रोड जाम:45 प्लेटफॉर्म पर 700 से ज्यादा बसें, संचालन की टाइमिंग घटाई गई; सड़कों पर खड़ी हो रहीं

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल पर बसों की बढ़ी संख्या से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। यहां चारबाग बस अड्डे से 315 बसों की शिफ्टिंग की गई है। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म कम पड़ रहे हैं। इस कारण बसों का संचालन सड़कों से किया जा रहा है। टर्मिनल के बाहर रेलवे कॉलोनी वाली सड़क तक बसें खड़ी की जा रही हैं, जिससे दिन-रात दोनों समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। 50 करोड़ के आधुनिकीकरण के चलते हुई शिफ्टिंग चारबाग बस अड्डे के 50 करोड़ रुपये के आधुनिकीकरण कार्य के चलते उसे बहुमंजिला बनाने का काम जारी है। इसी वजह से वहां से चलने वाली करीब सवा तीन सौ बसों को पिछले महीने आलमबाग टर्मिनल शिफ्ट किया गया था। उद्देश्य था निर्माण कार्य में बाधा न आए, लेकिन शिफ्टिंग के बाद आलमबाग की व्यवस्था चरमरा गई है। 45 प्लेटफॉर्म पर 700 से ज्यादा बसें आलमबाग टर्मिनल पर कुल 45 प्लेटफॉर्म हैं, जबकि यहां पहले से ही 700 से अधिक बसों की रोजाना आवाजाही होती है। अब 315 अतिरिक्त बसों के जुड़ जाने से टर्मिनल पूरी तरह ओवरलोड हो चुका है। प्लेटफॉर्म न मिलने पर बसों को सड़कों से ही संचालित किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या हो रही है। अफसर तैनात, फिर भी नहीं संभल रहे हालात जाम की समस्या को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने चारबाग, आलमबाग और नहरिया क्षेत्र में अधिकारियों की तैनाती की है। बावजूद इसके बसों की लगातार आवाजाही और ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की भीड़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। व्यवस्था सुधार के प्रयास जमीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो पा रहे हैं। चारबाग में भी रुक रहीं बसें, बढ़ रहा दबाव चारबाग से बसों की शिफ्टिंग कर दी गई है, लेकिन अन्य डिपो की कुछ बसें अब भी चारबाग में खड़ी की जा रही हैं। चालकों की मनमानी के कारण वहां भी जाम की स्थिति बन रही है। निगम अधिकारियों की ओर से चालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इसका असर सीमित दिख रहा है। बढ़ते दबाव को कम करने के लिए निगम प्रशासन ने बसों के स्टॉपेज समय में कटौती का निर्णय लिया है। पहले जहां बसें 45 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर रुकती थीं, अब उनका समय घटाकर 20 से 25 मिनट कर दिया गया है। मकसद है अधिक से अधिक बसों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना और सड़कों से संचालन की नौबत खत्म करना है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने कहा- आलमबाग टर्मिनल पर बसों से होने वाली अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की तैनाती की गई है। बसों के रुकने का समय घटाया गया है। नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में बुजुर्ग दुकानदार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    '...नहीं तो डायरेक्टर ऐसी फिल्म बनाना बंद कर देंगे':लखनऊ में 'अस्सी' का प्रीमियर, तापसी बोलीं- मूवी पसंद आए तो लोगों को जरूर बताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment