Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट:मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराया था केस; फीस लेकर भी परफॉर्म नहीं करने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि अमिषा पटेल को 27 मार्च को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए। मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर पवन वर्मा ने अपने अधिवक्ता पंकज शर्मा के जरिए 2017 में मुरादाबाद कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। इवेंट कंपनी संचालक पवन वर्मा का आरोप था कि 2017 में अमिषा पटेल ने मुरादाबाद में एक विवाह समारोह में परफॉर्म करने के लिए उनसे 11 लाख रुपए फीस ली थी। इवेंट कंपनी संचालक का आरोप है कि फीस लेने के बाद अमिषा मुंबई से दिल्ली तक आ भी गई थीं। लेकिन दिल्ली पहुंचकर उन्होंने 2 लाख रुपए अतिरिक्त की डिमांड की। जिसे पूरा करने से इवेंट कंपनी संचालक ने इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अमिषा दिल्ली से ही मुंबई लौट गईं और मुरादाबाद में प्रोग्राम में परफॉर्म करने नहीं आईं। जिसके बाद पवन वर्मा ने मुरादाबाद कोर्ट में अमिषा पटेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ परिवाद दायर कर दिया था। इस मामले में करीब 2 साल पहले मुरादाबाद पहुंची अमिषा पटेल ने अपनी जमानत भी करा ली थी। लेकिन आरोप है कि इसके बाद अमीषा पटेल ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने फिर से उनका गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। एडवोकेट पंकज शर्मा का कहना है कि अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कोर्ट ने उन्हें 27 मार्च को तलब किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड:जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर DPRO ने लिया एक्शन
    Next Article
    कबाड़ व्यापारी के अपहरण और फिरौती का खुलासा:दो बदमाश गिरफ्तार, साढ़े चार लाख रुपए और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment