Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत:मुजफ्फरनगर के बजाज शुगर मिल में ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, तीन की हालत गंभीर

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खतौली-अटेरणा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, टांडा माजरा निवासी राजीव पुत्र सेवाराम अपने साथी मिंटू पुत्र राजवीर के साथ बजाज शुगर मिल में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। दोनों मिल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे और रोज की तरह बाइक से कार्यस्थल की ओर निकले थे। तेज टक्कर में बिखर गई जिंदगियां जैसे ही उनकी बाइक खतौली-अटेरणा मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भैसा छोटा मवाना निवासी बंटी पुत्र राजेंद्र और बड़कली थाना दौराला निवासी नीरज पुत्र कंवरपाल सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर जा गिरे। मिंटू की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल हादसे में मिंटू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजीव, बंटी और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, अस्पताल पहुंचाए घायल घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी, शव भेजा पोस्टमार्टम हादसे की सूचना मिलते ही उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और मृतक मिंटू के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, 50 हजार वापस:मिर्जापुर में मोबाइल गुम होने पर खाते से निकाले गए थे 1.15 लाख रुपये
    Next Article
    बरेली में नाले में मिले गोवंश के अवशेष:हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment