Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप ने महंगाई, LPG मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन:सुल्तानपुर में राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा, कीमतें वापस लेने की उठाई आवाज

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की गई। पार्टी ने अपने ज्ञापन में कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है, जिसे केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया गया। इसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 170 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 1120 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आप ने आरोप लगाया कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका एक बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान हो रहा है। इन मुद्दों को उठाते हुए, आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इसके साथ ही, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक ठोस और पारदर्शी नीति लागू करने की अपील की गई। पार्टी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी प्रदान करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार से एक स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करने की भी मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि वे देश की आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते उतरवाए; पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है
    Next Article
    LSG का इकाना स्टेडियम में लगेगा कैंप:कोच और खिलाड़ी पहुंचना हुए शुरू, एडम मार्कम और निकोलस पूरन भी जल्द जुड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment