Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता:सुपा राजा एजेंसी पर सुबह से लाइन, डुमरियागंज में रातभर डटे रहे सैकड़ों लोग

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में एलपीजी गैस का गंभीर संकट बना हुआ है। शनिवार, 14 मार्च को बांसी क्षेत्र के सुपा राजा स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे। हालांकि, गैस वितरण न होने के कारण उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी और निराशा देखी गई। एक ओर प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत अलग है। दैनिक भास्कर की टीम ने शनिवार को बांसी क्षेत्र के सुपा राजा स्थित गैस एजेंसी का दौरा किया, जहां उपभोक्ताओं को गैस के लिए भटकते देखा गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी ठप पड़ी है, जिससे उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों में पिछले एक महीने से एलपीजी गैस खत्म हो चुकी है, जिससे खाना बनाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई परिवार मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं। गैस की अनुपलब्धता से विशेषकर महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोगिया क्षेत्र की निवासी सुशील ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से रोजाना गैस एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि न तो ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही एजेंसी पर सिलेंडर मिल रहा है। गैस न होने के कारण उनके परिवार को खाना बनाने में काफी दिक्कत हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस के लिए फफक कर रोए लोग:बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना
    Next Article
    जालौन में AAP का महंगाई, गैस सिलेंडर कीमतों पर प्रदर्शन:उरई कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment