Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील का किया विरोध:बस्ती से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डील की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

    22 hours ago

    1

    0

    बस्ती में आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने कथित मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह समझौता किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों के प्रतिकूल है। जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इस ट्रेड डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए इस समझौते की शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं और न ही इस पर संसद में कोई विस्तृत चर्चा हुई है। पार्टी नेताओं ने आशंका जताई कि यदि भारतीय बाजार को असंतुलित तरीके से विदेशी उत्पादों के लिए खोला गया, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव कृषि क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और स्थानीय उद्योगों पर पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलने की स्थिति में भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से संविधान सम्मत अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को इस समझौते पर पुनर्विचार के निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि देश के करोड़ों किसानों और आम जनता के हित सुरक्षित रह सकें। इस दौरान चंद्रभान कनौजिया और मिथिलेश भारतीय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:परिवार से नाराज था, घंटों मशक्कत बाद पुलिस ने नीचे उतारा
    Next Article
    आम आदमी पार्टी ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की:देश भर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment