Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:परिवार से नाराज था, घंटों मशक्कत बाद पुलिस ने नीचे उतारा

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 24 साल का एक युवक हाइंटेंशन बिजली की तार पर चढ़ गया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को तार पर चढ़ते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत परिवार को सूचना दी। लोगों ने युवक को उतरने के लिए खूब समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। अंत में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घंटों की मशक्क्त के बाद समझा कर उसे तार से नीचे उतारा और परिवार को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी बात को लेकर परिवार से नाराज था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। जानिए पूरा मामला… मिली जानकारी के अनुसार खोराबार थानाक्षेत्र के चपवन गांव का निवासी 24 साल का सलीम शेख परिवार वालों से किसी बात को लेकर नाराज हुआ और सुबह करीब 9 बजे अकोलही स्थित शिव मंदिर के पास लगे हाइटेंशन बिजली तार पर चढ़ गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर के पास मौजूद लोगों ने युवक को तार पर चढ़ा देखा तो शोर मचाते हुए तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी पारिवारिक बात को लेकर घर से नाराज था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार:बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
    Next Article
    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील का किया विरोध:बस्ती से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डील की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment