Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आप' ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील का विरोध किया:सोनभद्र में प्रतियां जलाईं, किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंताएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया और न ही जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई। काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने डील की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने राफेल सौदे के दौरान अनिल अंबानी की कंपनी को ऑफसेट पार्टनर बनाए जाने का भी जिक्र किया और पूछा कि क्या यह डील भी किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ पहुंचाने की मंशा से की गई है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा ने मोदी सरकार पर किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रखने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स वसूलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने प्रतिस्पर्धा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसानों को लगभग 80 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में भारतीय किसान, जिन्हें ऐसी कोई सब्सिडी नहीं मिलती, अमेरिकी किसानों से कैसे प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है। इस दौरान दिनेश पटेल,राजेंद्र मौर्या, अनवर अली अंसारी,राजेश कुमार,श्रीमती शैल कुमारी शमशाम अली,ललित पटेल,लक्ष्मीनारायण गोविंद चौबे,नागेंद्र कुमार मौर्या, मुनौयर अली,असलउद्दीन,जोखन पटेल, श्रवण कुमार आदि।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सिपाही से छेड़खानी, पुलिसकर्मी पर केस दर्ज:मऊ के सरायलखंसी थाने में तैनात सिपाही पर आरोप
    Next Article
    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा बैठक , 17 केंद्र संवेदनशील:97340 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, STF-LIU की रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment