Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरआरपीजी कॉलेज में रोजगार मेला लगा:50 से ज्यादा कंपनियां शामिल, 1000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी के आरआर पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग ने एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिसका लक्ष्य एक हजार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इस रोजगार मेले में मेडिकल, इलेक्ट्रिक और ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। कुछ कंपनियों ने विदेश में भी रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में एक हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। पूर्व मंत्री मौजूद रहे कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और मेले के शुरुआती चरण में ही लगभग 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी को नौकरी दिलाने की कोशिश इस अवसर पर पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. अमिता सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी और कॉलेज के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में कंपनियों के अधिकारी और युवा मौजूद रहे। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि मेले में आए सभी युवाओं को नौकरी मिले। उन्होंने अधिकारियों से भी सभी को रोजगार देने की बात कही। 50 से ज्यादा कंपनिया पहुंची जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है और मेले में 50 से अधिक कंपनियां लगभग 5000 रिक्तियों के साथ आई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पूर्व सांसद मामले में 16 मार्च को सुनवाई:1989 में छापेमारी में घर से हथियार बरामद हुए थे, लायसेंस नहीं दिखा पाए
    Next Article
    सभासदों ने गृहकर सहित अन्य मुद्दे उठाए:फर्रुखाबाद में आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने और आउटसोर्स कर्मियों पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment