Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सभासदों ने गृहकर सहित अन्य मुद्दे उठाए:फर्रुखाबाद में आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने और आउटसोर्स कर्मियों पर सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद की कम्पिल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश यादव बैठक छोड़कर चले गए। सभासदों ने टेंपो और बाजार में हो रही वसूली का भी विरोध किया। फर्रुखाबाद जनपद की कम्पिल नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष राजवती यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर विकास और बजट से जुड़े 18 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। सभासदों ने ईओ से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का विस्तृत विवरण मांगा। हालांकि, ईओ प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सके और बताया कि सभी पत्रावलियां ऑडिट में लगी हुई हैं। इसके बाद सभासदों ने जनवरी और फरवरी माह के आय-व्यय पर चर्चा की। बैठक के दौरान सभासद महेश शाक्य ने 14वें वित्त आयोग से कराए जाने वाले विकास कार्यों के अनुमोदन पर विचार करने के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने गृहकर वृद्धि रोकने, टेंपो स्टैंड शुल्क वसूली बंद करने, विस्तारित गांवों में टैक्स लगाने और आउटसोर्स फर्म का ठेका निरस्त करने की मांग की। महेश शाक्य ने यह भी आरोप लगाया कि 12 आउटसोर्स कर्मियों को बिना काम के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। इस मुद्दे पर ईओ और सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सभासद ने बाहरी व्यक्तियों के बैठक में बैठने का भी विरोध किया। इसी नोकझोंक के बीच ईओ अवनीश यादव आवश्यक कार्य का हवाला देते हुए बैठक से चले गए। सभासद महेश शाक्य ने बताया कि नगर पंचायत कम्पिल में गृहकर को लेकर बड़ी समस्या है, जहां कई गुना अधिक गृहकर लगाया गया है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में ऑटो से हो रही वसूली का मुद्दा भी उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरआरपीजी कॉलेज में रोजगार मेला लगा:50 से ज्यादा कंपनियां शामिल, 1000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
    Next Article
    2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी का विरोध:टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों का आंदोलन तेज,  स्पष्ट शासनादेश की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment