Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन:मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी में हुआ आयोजन

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस कैप्टन अमिताभ प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और यह देर शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष कैप्टन अमिताभ प्रकाश, मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास जी महाराज, विभाग संघ चालक सुरेंद्र पाल सिंह, विभाग प्रचारक बृजमोहन जी और नगर संघ चालक राम अवतार ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रख्यात भजन गायक राजकुमार गोस्वामी और उनकी टीम ने भजन प्रस्तुत किए। सेंट मीरा अकादमी के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ताल तरंग संगीत अकादमी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, कथक और फूलों की होली पर नृत्य प्रस्तुत किया। दिनेश मानस ने राम-शबरी संवाद का मंचन किया। इस अवसर पर विभाग संघ चालक सुरेंद्र पाल सिंह ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा और उसके महत्वपूर्ण पड़ावों पर प्रकाश डाला। विभाग प्रचारक बृजमोहन जी ने "पंच परिवर्तन" विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व की भावना सर्वकल्याणकारी है। उन्होंने समाज से संगठित रहकर संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने का आह्वान किया और बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिविद् डॉ. गोविंद राज नौन्याल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में चंदन त्रिवेदी, रामअवतार, डॉ. रंजना सिंह, हिमांशु मुखर्जी, सपन दास, डॉ. प्रदीप शुक्ला, अजय शर्मा, कपिल नारंग, राजकुमार, मुकेश, खेम सिंह, रामप्रसाद, सुधा त्रिपाठी, विमल, मुकेश त्रिवेदी, अश्विनी शर्मा, पं. गजेन्द्र शर्मा, राजेश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। सम्मेलन में ज्योतिषाचार्य भोज राज नौन्याल, संतोष नारंग, राजपाल सिंह, राजेश रंजन, अरविंद मित्तल, अनिल शर्मा, एस.पी. सिंह, देवेंद्र सिंह, जी.के. उपाध्याय, डॉ. बी.पी.एस. लोचव, सुभाष शर्मा, मनोज व्यास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों ने जाम लगाया:मुआवजे की मांग की, बस चालक पर एफआईआर दर्ज
    Next Article
    घुइसरनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुभारंभ:प्रतापगढ़ में प्रथम दिवस पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment