Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घुइसरनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुभारंभ:प्रतापगढ़ में प्रथम दिवस पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया

    6 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किया। यह महोत्सव का 31वां संस्करण है, जिसका शुभारंभ शनिवार को हुआ। नेहरू युवा केंद्र और स्थानीय लोक कलाकारों ने भजन, संकीर्तन और लोकनृत्य जैसी प्रस्तुतियां दीं। नेहरू युवा केंद्र की लोकगायिका खुशबू सिंह और उनके दल ने शिवभक्ति गीतों से समां बांधा। लोक कलाकार नीरज, विकास और राका ने शिवतांडव की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लोकगायक परशुराम क्रोधी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। बिरहा गायक जगन्नाथ यादव ने 'जय हो भोलेनाथ बाबा घुइसरनाथ लीला तोहार न्यारी बा' भजन प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटोरी। लोकगायक चंद्रकांत पाण्डेय और मनोज मिडिल के भजनों पर भी श्रद्धालु झूमते रहे। राधा-कृष्ण भावनृत्य ने भी इस सांस्कृतिक संध्या में विशेष आकर्षण पैदा किया। देखें, 5 तस्वीरें… कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता महोत्सव पिछले तीन दशकों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत संदेश दे रहा है। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की ओर से उन्हें माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक हरिकृष्ण यादव ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, दृगपाल यादव, डॉ. अमिताभ शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संतोष द्विवेदी, रामबोध शुक्ल, आशुतोष मिश्र, रामकृपाल पासी और आशीष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर घुइसरनाथ धाम में भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन:मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी में हुआ आयोजन
    Next Article
    हाथी ने मां-बेटों पर किया हमला, मोटरसाइकिल से उछलकर गिरे:मां की मौके पर मौत, दो बेटे गंभीर घायल, इलाज के लिए लखीमपुर-खीरी से बहराइच गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment