Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरती के दौरान मंदाकिनी नदी में नाव पलटी:पुलिस ने लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को बचाया, रामघाट पर हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट के रामघाट पर मंदाकिनी नदी में शनिवार शाम आरती के दौरान एक नाव पलट गई। नाव में सवार सभी श्रद्धालु नदी में गिर गए, लेकिन पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालुओं का एक समूह संध्याकालीन आरती देखने के लिए नाव में सवार हुआ था। शाम करीब 7:10 बजे नाव चालक रमेश केवट (ग्राम कटरा गुदर निवासी) की नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद, ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवम मिश्रा, रविंद्र राठौर, जंग बहादुर और लल्लू बिन्द ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने स्थानीय नाविकों और नागरिकों की सहायता से सभी श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पलटते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई थी। बचाई गई महिलाओं में से एक की पहचान सुनीता प्रेहान, पत्नी नरेंद्र प्रेहान, निवासी चितरंजन पार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है। अन्य श्रद्धालुओं के नामों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरती के समय भारी भीड़ होती है, ऐसे में नावों की संख्या और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच आवश्यक है। फिलहाल, सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा हिट एंड रन केस में अलीगढ़ नंबर की कार:पश्चिमपुरी के पास रात को युवक को मारी थी टक्कर, सीसीटीवी से पता लगा नंबर
    Next Article
    72 ट्रेनों से 1413 बेटिकट पकड़े, 9 लाख जुर्माना वसूला:72 ट्रेनों में चलाया गया चेकिंग अभियान, स्मोकिंग करने वालों पर भी हुई कार्यवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment