Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरती ने NMMSE में 131 अंक पाकर जिला टॉप किया:घर पहुंचकर साइकिल से सम्मानित; शिक्षकों, परिवार में खुशी की लहर

    6 hours ago

    2

    0

    रामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय आगापुर की छात्रा आरती ने राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा (NMMSE) में 131 अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। आरती की इस सफलता के बाद उसे उसके घर ज्वालानगर में सम्मानित किया गया। नोडल NMMSE प्रभाकर गौतम ने स्वयं पहुंचकर आरती को एक साइकिल भेंट की। यह सम्मान उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रतीक है। इस अवसर पर आरती के पिता और उसकी मेंटर शिक्षिका शोभा रानी शर्मा, जो प्राथमिक विद्यालय रामनगर में कार्यरत हैं, उपस्थित थीं। शोभा रानी शर्मा ने आरती की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत को उसकी सफलता का मुख्य कारण बताया। कार्यक्रम में 'साइकिल मैन' के नाम से प्रसिद्ध शिक्षक सत्येंद्र पांडे, एआरपी संघ के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, मनोज कुमार निमेष और मीडिया प्रभारी आफ़ाक हुसैन सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने इस उपलब्धि को केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उसने कहा कि उन्हें मिली दिशा और प्रेरणा ने ही उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। आरती की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। यह दर्शाता है कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची मेहनत से सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों को मुफ्त और 50% अनुदान पर बीज:2026-27 बीज योजना लागू, ई-लॉटरी से चयन; ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
    Next Article
    कौशांबी में भाजपा ने पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया:कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी, जिलाध्यक्ष ने पीएम के संदेश को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment