Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल', बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का 'बदले के बजाय बदलाव' का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

    4 hours from now

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से देश को संबोधित किया। जीत के उत्साह से लबरेज माहौल में पीएम मोदी ने इस जनादेश को "भारत के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा" करार दिया। प्रधानमंत्री ने पिछले साल बिहार चुनाव के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को याद करते हुए एक बड़ा भौगोलिक और राजनीतिक संदेश दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ अब ‘‘गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है’’ और उन्होंने सभी दलों से ‘‘बदले के बजाय बदलाव के लिए’’ काम करने का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह भरोसे का दिन है। यह भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसे का दिन है, (जनता के लिए) काम करने की राजनीति पर भरोसे का दिन है, स्थिरता के संकल्प पर भरोसे का दिन है, और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर भरोसे का दिन है।’’ उन्होंने विजय समारोह में कहा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता को नमन करता हूं।’’ समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। पिछले साल 14 नवंबर को, जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, मोदी ने इसी स्थान से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि गंगा बिहार से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर तक बहती है। उन्होंने कहा, ‘‘और आज, पश्चिम बंगाल में जीत के साथ, गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल -- मां गंगा के किनारे बसे इन सभी राज्यों में अब भाजपा-राजग की सरकारें हैं।’’इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में 'केजरीवाल मोमेंट'! TVK की प्रचंड जीत ने ढहाए द्रविड़ राजनीति के किले, क्या विजय बनेंगे दक्षिण के 'आप'? मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के इस उत्सव में भय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल में जीत हासिल की है, ऐसे में बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की और ‘भय’ के बजाय भविष्य की बात होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीत और हार लोकतंत्र और राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन इन पांच राज्यों की जनता ने दुनिया को दिखा दिया है कि क्यों ‘‘हमारा देश लोकतंत्र की जननी’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है, यह हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।’’ मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगभग 93 प्रतिशत मतदान अपने आप में ऐतिहासिक है तथा असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी मतदान के नये रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी असाधारण रूप से अधिक रही और यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उज्ज्वल तस्वीर के रूप में उभर रही है।इसे भी पढ़ें: UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की तपस्या उपलब्धि में तब्दील होती है, तो चेहरे पर जो खुशी झलकती है, वही खुशी आज मैं देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं।’’ प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग, उसके सभी कर्मचारियों, मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों, विशेष रूप से सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आपके योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 फिल्में और 1 कैमियो, थालापति विजय और तृषा कृष्णन की हिट रही पर्दे पर जोड़ी, ये रही पूरी फिल्मों की लिस्ट
    Next Article
    माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया 'बड़ा झटका', भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment