Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा भोसले का बरेली से गहरा जुड़ाव:सहसवान घराने की विरासत और 'झुमका' गीत का प्रभाव

    2 hours ago

    2

    0

    बरेली। संगीत की दुनिया में बदायूं का सहसवान-रामपुर घराना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक गौरवशाली विरासत है जिसने देश ही नहीं, दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। इसी समृद्ध परंपरा से जुड़े उस्तादों की तालीम ने बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत को कई अमर आवाजें दी हैं, जिनमें आशा भोसले का नाम प्रमुख है। सहसवान घराने के महान उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ने अपने जीवन में न सिर्फ शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि ऐसी पीढ़ी तैयार की जिसने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके शिष्यों में सोनू निगम, ए. आर. रहमान, लता मंगेशकर, हरिहरन, शान और गीता दत्त जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह परंपरा इतनी समृद्ध रही है कि इससे जुड़े कलाकारों को अब तक नौ पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। खुद उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आशा भोसले की आवाज में गाया गया मशहूर गीत 'झुमका गिरा रे' आज भी लोगों की जुबान पर है। 'मेरा साया' फिल्म का यह गीत अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था और इसने बरेली को "झुमका सिटी" के रूप में एक नई पहचान दी। करीब पांच दशक बाद बरेली ने इस गीत को साकार रूप देते हुए शहर में 14 फीट ऊंचा झुमका स्थापित किया, जो अब एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। 2021 में उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन के बावजूद सहसवान घराने की परंपरा आज भी जीवित है। यह घराना सिर्फ संगीत नहीं सिखाता, बल्कि एक ऐसी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाता है जिसने बरेली और बदायूं को विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुलिस ने वारंटियों की लाइन लगवाई:24 घंटों में 68 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 थानों की पुलिस ने 18 जिलों में की रेड
    Next Article
    हापुड़ में अन्तर्राज्यीय बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश:कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment