Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

    3 hours from now

    2

    0

    अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के बेनतीजा खत्म होने के बाद इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। रविवार को दक्षिणी लेबनान के मारूब कस्बे में एक घर को निशाना बनाकर किए गए भीषण हमले में 6 लोगों की मौत हो गई।मारूब में बिना चेतावनी हमलालेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने मारूब कस्बे में एक आवासीय घर पर बमबारी की। इस हमले के समय घर में सात लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 की जान चली गई। इजरायल ने यह हमला बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया। हालांकि, इजरायली सेना का कहना है कि वे केवल हिजबुल्लाह के ठिकानों और लड़ाकों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन आवासीय क्षेत्रों में हो रही बमबारी से नागरिक हताहत हो रहे हैं। इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks विफल होने पर क्या बोले इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu?युद्धविराम के बीच भीषण बमबारीगौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की चर्चाओं के दौरान भी इजरायल ने अपनी कार्रवाई जारी रखी थी। हाल ही में इजरायल ने महज 10 मिनट के भीतर लेबनान के 100 से ज्यादा ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसे 'ऑपरेशन इटरनल डार्कनेस' का नाम दिया गया। उस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 2,000 लोग घायल हुए थे। इसे भी पढ़ें: JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपीललेबनान में मौतों का आंकड़ा 2,000 पारलेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इजरायली हमलों में 2,020 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।इसके अलावा, अब तक 6,436 लोग घायल हुए हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस्लामाबाद वार्ता के विफल होने के बाद अब इस बात की आशंका और बढ़ गई है कि इजरायल लेबनान में अपनी जमीनी और हवाई कार्रवाई को और अधिक हिंसक बना सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों
    Next Article
    वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, अर्जुन तेंदुलकर के रिसेप्शन में फैंस पर लुटाया था ढेर सारा प्यार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment