Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आश्रम में नहीं मिला सिलेंडर तो जल गया चूल्हा:लड़कियां जला कर बन रहा 370 लोगों का खाना, दो सिलेंडर की है रोज की खपत

    2 hours ago

    1

    0

    देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और उपलब्धता की समस्या का असर अब सामाजिक संस्थाओं पर भी पड़ने लगा है। आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों के लिए चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। आश्रम में करीब 370 बुजुर्गों को प्रतिदिन दो समय का भोजन और चाय दी जाती है। सुबह और शाम का खाना तैयार करने के साथ ही चाय बनाने के लिए भी एलपीजी सिलेंडर की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर यहां रोजाना दो सिलेंडर की खपत होती है। लेकिन सिलेंडर की बढ़ती कीमत और उपलब्धता की समस्या के कारण आश्रम को समय पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आश्रम प्रबंधन का कहना है कि सिलेंडर पाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में मजबूरी में लकड़ियां जलाकर चूल्हे पर ही खाना तैयार किया जा रहा है। चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता है और इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर भी लगानी पड़ रही है। प्रबंधन के अनुसार देशभर में एलपीजी सिलेंडर की समस्या का असर अब आगरा के इस वृद्ध आश्रम पर भी दिखाई दे रहा है, जिससे बुजुर्गों के भोजन की व्यवस्था करना चुनौती बनता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डकैती-कांड के 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने पकड़ा:सीतापुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने का आरोपी, 32 मुकदमे दर्ज; असलहा बरामद
    Next Article
    मऊशिवाला एमआरएफ सेंटर में रोज 10 टन कूड़ा निस्तारण होगा:4 वार्डों का कूड़ा पहुंचना शुरू, चिंतन की ओर से 14 कर्मचारी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment