Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डकैती-कांड के 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने पकड़ा:सीतापुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने का आरोपी, 32 मुकदमे दर्ज; असलहा बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ लखनऊ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंतरजनपदीय शातिर अपराधी है, जिस पर विभिन्न जिलों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ ने वांछित आरोपी सलीम उर्फ बड़क्के निवासी रसूलपुर बकैया गांव को ईरापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके गांव रसूलपुर से डकैती से जुड़े 10 हजार रुपये नकद, एक देशी तमंचा और .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ तालगांव थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तालगांव क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गांव के बाहर बने रिटायर्ड लेखपाल अमर सिंह वर्मा के मकान में घुसकर तमंचों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया था। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर करीब 17 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद कर चुकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता सलीम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ रेंज पुलिस के आईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर और अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ सीतापुर, खीरी, हरदोई और बाराबंकी जिलों में लूट, चोरी, नकबजनी और अवैध शस्त्र जैसे करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:ऑटोमैटिक गन लेकर प्लांट में घुसा, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
    Next Article
    आश्रम में नहीं मिला सिलेंडर तो जल गया चूल्हा:लड़कियां जला कर बन रहा 370 लोगों का खाना, दो सिलेंडर की है रोज की खपत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment