Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपशब्द कहे:लिखा- ब्राह्मणों का अपमान किया..बदला लूंगा, लखनऊ के थाने में शिकायत दी

    7 hours ago

    2

    0

    आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर फेसबुक पर अपशब्द लिखे। साथ ही लखनऊ पुलिस से भी शिकायत की। आशुतोष महाराज ने ही शंकराचार्य पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराई थी। आशुतोष बुधवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और ब्रजेश पाठक के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद आशुतोष महाराज ने दैनिक भास्कर से कहा- ब्रजेश पाठक ने सनातन को बेचने का काम किया है। पहले ब्राह्मणों को बेचा, अब संतों के पीछे पड़ गए हैं। वो शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करते हैं। उनसे ब्राह्मणों का बदला लूंगा। आशुतोष महाराज ने कहा- माघ मेले में इन्होंने इतना बड़ा षड्यंत्र किया। इन्होंने चंद्र प्रकाश उपाध्याय के नंबर से लखनऊ से शंकराचार्य को फोन किया। कहा कि धरना दीजिए। जब तक मैं न आऊं, पानी न पिलाऊं, तब तक धरना खत्म नहीं करना है। यह बहुत बड़ा अपराध हुआ है। इससे सनातन को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा- थाना प्रभारी ने पहले तो शिकायत लेने से मना कर दिया। फिर हम DSP के पास गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराएंगे। अगर आरोप में सच्चाई होगी, तो केस दर्ज करेंगे। मेरे पास ब्रजेश पाठक के खिलाफ सबूत हैं। उनके कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए। पहले बिना नाम लिए डिप्टी सीएम को टारगेट किया था 2 महीने पहले भी आशुतोष महाराज ने बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर प्रयागराज माघ मेले में साजिश रचने का आरोप लगाया था। उस वक्त कहा था- माघ मेला साजिश में यूपी के डिप्टी CM शामिल हैं। डिप्टी CM ने कहा था कि अभी धरना दो, जब हम आएं, तब खत्म करना। बटुकों की पिटाई पर डिप्टी सीएम ने कहा था- चोटी खींचना महाअपराध 18 जनवरी को मौनी अमावस्या में प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा और पिटाई की थी। ब्रजेश पाठक एक महीने तक पूरे मामले में चुप रहे। फिर 16 फरवरी को एक मीडिया इवेंट में उन्होंने कहा था- चोटी नहीं खींचनी चाहिए थी। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चोटी खींचना महाअपराध है। देखिएगा, महापाप लगेगा। शंकराचार्य पर केस कराया, खुद पर भी 21 FIR शंकराचार्य को लेकर विवाद का मामला समझ लीजिए- ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर बोला- अकेले में मिलो बाबू:बलिया में AUDIO रिकॉर्डिंग आई सामने; DIG ने इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को सस्पेंड किया
    Next Article
    लखनऊ में फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावक पहुंचे डीएम ऑफिस:स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment